तनाव से बचें, लिया तो फंसेंगे इन बीमिरयों के चुंगुल में [Avoid stress, if you do so, you will be trapped in the clutches of these diseases]

3 Min Read

रांची। जिंदगी है, तो जहान आपके लिए मतलब का है। जिंदगी ही नहीं रहेगी तो सब कुछ बेकार। जिंदगी है तो उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। इनका आना हमारे लिए परीक्षा की घड़ी है।

अगर हम इस परीक्षा को फेस करने के लिए अपने को पहले से तैयार नहीं रखेंगे, तो इसमें फेल हो जाएंगे। जिंदगी की परीक्षा में फेल करने वाले ज्यादातर अनावश्यक तनाव के कारण ही फेल होते हैं।

दुनिया में कोई ऐसा नहीं, जो तनाव को नहीं झेलता है। बस समझाना है कि अगर अत्यधिक तनाव ग्रस्त होंगे, तो पूरी सेहत पर कई बीमारियों का वार शुरू हो जाएगा और फिर हमारी जिंदगी संकट में पड़ जाएगी।

इसलिए योग और व्यायाम से भी इसे नियंत्रित करना चाहिए। आज हम चर्चा करेंगे कि अत्यधिक तनाव के कारण हम किन बीमारियों से ग्रस्त हो सकते हैं।

पाचन की प्रक्रिया गड़बड़ाएगी

याद रखिए, विशेषज्ञ डॉक्टर बताते हैं कि तनाव हमारे पाचन तंत्र को गड़बड़ कर देता है। जब हम स्ट्रेस लेते हैं, तो शरीर में कॉर्टिसोल जैसे हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है। यह पाचन क्रिया को धीमा करता है।

इससे पेट में दर्द, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय ऐसी स्थिति बनी रहने पर टाइप टू डायबिटीज जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

आप हाई ब्लड प्रेशर के होंगे शिकारः

अधिक तनाव होने से गर्मी महसूस होने लगती है। हाई ब्लड प्रेशर हो जाता है। स्ट्रेस के दौरान शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अधिक तेज हो जाता है। इससे दिल की धड़कन बढ़ जाती है। उच्च रक्तचाप दिल व रक्त वाहिकाओं के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अधिक स्ट्रेस होने पर स्ट्रोक और दिल का दौरा भी पड़ सकता है।

घिर जाएंगे अनिद्रा की बीमारी सेः

फिजिशियन बताते हैं कि अधिक तनाव लेने से अनिद्रा की समस्या पैदा हो सकती है। अनिद्रा की वजह से सोने में कठिनाई महसूस होती है। नींद की कमी तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करती है।

तनाव से आपको क्रॉनिक हेडेक की समस्या हो सकती है। स्ट्रेट लिबिडो पर भी असर डालता है। यह आपके इम्यून सिस्टम को भी कमजोर कर देता है। इससे बीमारियों से लड़ने की क्षमता कमजोर हो जाती है।

इसे भी पढ़ें

Health tipsयोग की शुरुआत कपोतासन से करें, शरीर का हर हिस्सा होगा वार्मअप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं