चीफ सेक्रेटरी ख्यांगते को मिला प्रभार
शिक्षा सचिव बने उमा शंकर सिंह
कई IAS अधिकारियों का तबादला
रांची। झारखंड सरकार ने अविनाश कुमार को गृह सचिव के पद से हटा दिया है। राज्य के मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते को गृह सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा IAS उमा शंकर सिंह को शिक्षा सचिव बनाया है।
इसके अलावा भी कई और आईएएस का तबादला कर दिया है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसका आदेश कार्मिक सचिव ने जारी कर दिया है।
निदेशक खान के पद पर पदस्थापित अरवा राजकमल (अतिरिक्त प्रभार प्रबंध निदेशक, झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक प्रभारी सचिव (अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग) रांची के पद पर अपने ही वेतनमान में नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।
निदेशक (अंकेक्षण निदेशालय, वित्त विभाग) के पद पर पदस्थापित मुकेश कुमार (अतिरिक्त प्रभार- निदेशक, पेंशन एवं लेखा निदेशालय, वित्त विभाग) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक प्रभारी सचिव (श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग) के पद पर अपने ही वेतनमान में नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।
निदेशक (भू अर्जन, भू-अभिलेख एवं परिमाप) के पद पर पदस्थापित उमा शंकर सिंह (अतिरिक्त प्रभार-विशेष सचिव, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग और कारा महानिरीक्षक) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक प्रभारी सचिव (स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग) के पद पर अपने ही वेतनमान में नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।
इसी तरह राजीव अरुण एक्का को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसे भी पढ़ें
ईडी के खिलाफ दर्ज केस में हेमंत ने कहा-जब्त पैसे और कार मेरे नहीं









