भारत सरकार एमएसडीई के सचिव अतुल कुमार तिवारी ने झारखंड में प्रेझा फाउंडेशन के प्रयासों को सराहा [ Atul Kumar Tiwari, Secretary, MSDE, Government of India, appreciated the efforts of Prejha Foundation in Jharkhand ]

2 Min Read

रांची । रांची के आईटीआई कौशल कॉलेज में मंगलवार को एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन प्रेझा फाउंडेशन की ओर से किया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सचिव अतुल कुमार तिवारी ने शिरकत ली।

श्री तिवारी ने अपने संबोधन में प्रेझा फाउंडेशन के प्रयासों की सराहाना की। उन्होंने कहा कि प्रेझा फाउंडेशन झारखंड में कौशल विकास का एक अनूठा और सफल उदाहरण है।

यहां की लड़कियों को नॉन- ट्रेडिशनल लाइवलीहुड जैसे मैन्युफैक्चरिंग और कुकिंग के क्षेत्र में कुशल बनाया जा रहा है।

यह झारखंड सरकार और पैन आईआईटी एलुमनाई फाउंडेशन के सहयोग से 2016 से चल रही एक उत्कृष्ट व्यवस्था है।

प्रधानमंत्री की ITI रीवाइटलाइजेशन योजना से प्रेरणा

श्री तिवारी ने बताया कि उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री जी द्वारा घोषित वाट के लिए प्रेझा फाउंडेशन के मॉडल से सीख लेना था। उन्होंने कहा “हमारा प्रयास है कि राज्य सरकार की देखरेख में, औद्योगिक सहयोग से सरकारी 171 को प्रेरणादायक कौशल केंद्र बनाया जाए।

श्री तिवारी ने प्रेझा फाउंडेशन की टीम और उपस्थित अधिकारियों को उनके कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने इस प्रयास को झारखंड के युवाओं को कौशल और रोजगार के नए अवसर प्रदान करने में सहायक बताया।

बता दें कि प्रेझा फाउंडेशन झारखंड में 28 कल्याण गुरुकुल, 8 नर्सिग कौशल कॉलेज और आईटीआई कौशल कॉलेज का संचालन कर रहा है।

इन स्थानों के माध्यम से झारखंड की बच्चियां कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रमुख कंपनियों में रोजगार प्राप्त कर रही है।

वहीं आईटीआई कौशल कॉलेज रांची में मैन्युफैक्चरिंग और कुकिंग जैसे क्षेत्रों में विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा हैं।

आईटीआई कौशल कॉलेज में हुए इस विशेष बैठक में रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग के निदेशक संजीव कुमार बेसरा, डॉ. बिनोद कुमार दूबे और प्रेझा फाउंडेशन के वरिष्ठ अधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में महिलाओं को पाक कला के माध्यम से सशक्त बनाना – कौशल कॉलेज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं