Nursing student: पलामू में नर्सिंग छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

2 Min Read

Nursing student:

पलामू। पलामू के शहर थाना क्षेत्र में सुबह एक नर्सिंग छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। घटना सुदना स्थित गायत्री नगर एकता पथ के पीछे की है। छात्रा मॉर्निंग वॉक कर रही थी। इस दौरान 20 वर्षीय अभिषेक कुमार नाम का युवक उसका पीछा करने लगा। सुनसान इलाके में पहुंचते ही आरोपी ने छात्रा को पीछे से पकड़ लिया। उसने छात्रा के साथ छेड़खानी की और जमीन पर पटककर उसके कपड़े फाड़ दिये। फिर दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला।

लोगों को करीब आता देख भाग निकला आरोपीः

छात्रा को शुरुआत में लगा कि युवक भी मॉर्निंग वॉक पर है और पीछे-पीछे चल रहा है। लेकिन, जैसे ही लड़की सुनसान इलाके में पहुंची, लड़के ने लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की द्वारा शोर मचाए जाने के बाद, मौके पर मॉर्निंग वॉक कर रहे अन्य लोग पहुंचे। लोगों को अपने पास आता देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

30 मिनट के अंदर आरोपी गिरफ्तारः

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ज्योति लाल रजवार के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस अधिकारी संगीता कुमारी झा, टीओपी थ्री प्रभारी अजय कुमार गुप्ता और टाइगर फोर्स ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की। आरोपी को घटना के 30 मिनट के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी उंटारी रोड के रहनबीघा गांव का रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें

KGMU Vacancy 2025: नर्सिंग ऑफिसर के 700+ पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं