Attack:
लातेहार। स्कूल में पढ़ने गये बच्चों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में 20 से ज्यादा बच्चे जख्मी हो गये। जख्मी सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक बच्चे की हालत गंभीर है।
यह वाक्या सासंग मध्य विद्यालय से सामने आया है। यह स्कूल लातेहार के चंदवा प्रखंड में है। बताया गया कि स्कूल के दूसरे तल्ले पर मधुमक्खियां ने छत्ता बना लिया था। शनिवार को स्कूल में बच्चे पौधों को पानी दे रहे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियां ने हमला कर दिया। इस दरम्यान 20 से अधिक बच्चों को मधुमक्खियों ने काट लिया।
Attack: दो शिक्षकों को भी मधुमक्खियों ने काटा
वहीं दो शिक्षकों को भी मधुमक्खियों ने काटा। इस घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। बच्चे किसी प्रकार स्कूल के कमरों में भाग कर अपनी जान बचाई।घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से तत्काल एंबुलेंस भेजा गया और जख्मी बच्चों एवं शिक्षकों को अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टर नीलिमा और डॉक्टर मनोज कुमार की टीम ने घायलों का इलाज किया। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। शेष अन्य बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर है।
इसे भी पढ़ें
Ramdas soren : झारखंड में निजी स्कूलों पर सख्ती, शिक्षा मंत्री बोले- मनमानी नहीं चलेगी








