सहायक आचार्य नियुक्ति- राज्य सरकार की ओर से बहस पूरी, सुप्रीम कोर्ट ने जारी रखी सुनवाई [Assistant Professor Appointment – Arguments from the state government completed, Supreme Court continues the hearing]

1 Min Read

रांची। झारखंड टेट (JTET) पास अभ्यर्थियों की ओर से सहायक शिक्षक (आचार्य) नियुक्ति परीक्षा में सीटेट पास और झारखंड के पड़ोसी राज्य से टेट परीक्षा पास अभ्यर्थी को शामिल करने के विरुद्ध दाखिल याचिका पर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हुई।

बुधवार की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से बहस पूरी कर ली गई, जिसके बाद शीर्ष अदालत ने इस मामले की सुनवाई गुरुवार को भी जारी रखी है।

गुरुवार को CTET की ओर से वरीय अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा बहस करेंगी। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस जेके महेश्वरी और जस्टिस राजेश बिंदल की खंडपीठ इस मामले में सुनवाई की।

दरअसल झारखंड हाईकोर्ट ने सहायक आचार्य नियुक्ति से जुड़े एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा था कि राज्य में 26000 सहायक शिक्षकों (आचार्य) की नियुक्ति के लिए चल रही प्रक्रिया में दूसरे राज्य के टेट पास अभ्यर्थी या सीटेट पास अभ्यर्थी भी शामिल हो सकते हैं। जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के याचिका दाखिल की गई है।

इसे भी पढ़ें

सहायक आचार्य परीक्षा: हाईकोर्ट का आदेश– 41 अभ्यर्थियों की अलग से लें परीक्षा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं