फिर आदोंलन करेंगे सहायक पुलिसकर्मी, सरकार के आश्वासन से उठा भरोसा (Jharkhand Police)

1 Min Read

रांची। झारखंड में सहायक पुलिसकर्मी फिर से आंदोलन करेंगे। सहायक पुलिसकर्मियों की तरफ से आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की जानकारी दी गई है। कहा गया है कि सहायक पुलिसकर्मी ने विगत 2020 तथा 2021 में आंदोलन के माध्यम से सरकार तक अपनी मांगों को रखा। सरकार द्वारा आश्वासन दिया गया कि आपकी मांग पूरी की जाएगी। लेकिन 4 वर्ष बीत जाने के बावजूद एक भी बिंदु पर काम नहीं किया गया। जो सरकार का आश्वासन झूठ एवं विश्वास घात साबित हुआ।


आश्वासन से उठा भरोसा


इसलिए सहायक पुलिसकर्मी में असंतोष की भावना व्याप्त है। जिस कारण से सहायक पुलिसकर्मी फिर से सरकार के उदासीन रवैया को देखते हुए आंदोलन करने को तैयार हैं। सहायक पुलिस कर्मियों ने 20 जून 2024 की दोपहर 2:30 बजे मोराबादी मैदान मंच पर अपनी विभिन्न बिंदु को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें

दुनिया की सबसे वैल्युएबल कंपनी बनी एनवीडिया, माइक्रोसॉफ्ट को पीछे छोड़ा; 3.34 ट्रिलियन डॉलर हुआ मार्केट कैप 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं