-Assembly Election: 5 राज्यों को चुनाव आयोग ने तैयारा का दिया आदेश
नमस्कार। दिल्ली से ब़ड़ी खबर आ रही है। देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की घंटी बज गयी है। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। दरअसल, भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव को लेकर आदेश जारी कर दिया है।
तैयारियों के लिए अब केवल 4 से 5 महीने का समय बचा है। बता दें कि, इसी वर्ष छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होना है। इसको देखते हुए चुनाव आयोग ने भी अपनी कमर कस ली है। गौरतलब है कि भारत निर्वाचन आयोग यानी इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने इन 5 राज्यों को पत्र लिखा है।
ये पत्र राज्यों के मुख्य सचिव और राज्य चुनाव आयुक्त को भेजे गये हैं। इसमें इन सभी को चुनाव संबंधी आवश्यक कार्य अविलंब नपटाने के निर्देश दिये गये हैं। बता दें कि इन 5 राज्यों में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल इस साल के अंत या 2024 की शुरुआत में समाप्त होने जा रहे हैं। चुनाव आयोग के पत्र के मुताबिक मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर 2023, छत्तीसगढ़ का 03 जनवरी 2024, मध्य प्रदेश का 06 जनवरी 2024, राजस्थान का 14 जनवरी 2024 एवं तेलंगाना का 16 जनवरी 2024 को खत्म हो रहा है। इसीलिए इससे पूर्व इन राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न कराया जाना है।







