Assembly Elections 2025: बिहार चुनाव 2025: कांग्रेस का वादा, महागठबंधन की सरकार बनने पर महिलाओं को हर माह मिलेगा ₹2500 [Bihar Elections 2025: Congress promises, women will get ₹ 2500 every month if the Grand Alliance government is formed]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

Assembly Elections 2025:

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले कांग्रेस ने महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण चुनावी घोषणा की है। पार्टी ने ‘माई बहिन मान योजना’ की घोषणा करते हुए वादा किया है कि अगर राज्य में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया गया है।

Assembly Elections 2025: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा

पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि यह योजना महागठबंधन के साझा एजेंडे का हिस्सा है और सभी घटक दलों की सहमति से इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह की योजनाएं पहले से ही कर्नाटक, झारखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे कांग्रेस शासित राज्यों में चल रही हैं और सकारात्मक परिणाम दे रही हैं।

Assembly Elections 2025: अध्यक्ष अलका लांबा ने क्या कहा

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने इस योजना को कांग्रेस की “पहली गारंटी” बताया और कहा कि यह केवल चुनावी वादा नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की बात है। इस योजना के प्रचार के लिए कांग्रेस ने पोस्टर और मिस कॉल अभियान शुरू किया है। इच्छुक महिलाएं 8800023525 पर मिस कॉल देकर पंजीकरण करा सकती हैं।

Assembly Elections 2025: राजेश राम ने बीजेपी पर साधा निशाना

कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार ने भी चुनाव से पहले महिलाओं से वादे किए थे, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। राजेश राम ने कहा कि “बिहार में महिलाओं की साक्षरता दर सबसे कम है और सरकार महिला हितों को लेकर गंभीर नहीं है।”

इसे भी पढ़ें

2025 बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने 220 सीटें जीतने का रखा लक्ष्य

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं