सिमडेगा में मां दुर्गा की अष्टधातु की प्रतिमा चोरी

1 Min Read

सिमडेगा। सिमडेगा जिले के कुरडेग में देवी दुर्गा की पुरानी अष्टधातु की प्रतिमा चोरी हो गई है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है।

मामला कुरडेग थाना क्षेत्र के कदम टोली दुर्गा मंदिर का है। घटना देर रात की बताई जा रही है।

सुबह जब गांव की महिलाएं पूजा करने के लिए मंदिर पहुंची तब उन्होंने मंदिर का ताला टूटा हुआ देखा।

जिसके बाद ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। पूरा गांव मंदिर के पास उमड़ गया। सभी लोग मूर्ति चोरी होने से अक्रोशित है।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीडीओ गौरी शंकर शर्मा मंदिर परिसर में बैठे हुए है।

थाना प्रभारी विनायक पाण्डे जांच में जुटे है और लोगों से पूछताछ कर रहे है। पुलिस ने ग्रामीणों को भरोसा दिया है कि जल्द मूर्ति अपने स्थान पर लौटेगी, चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

मामले की जांच कर रही पुलिस को मंदिर के रास्ते में माता चुनरी मिली है।

इसे भी पढ़ें

वे नामदार हैं और हम कामदारः पीएम मोदी

Share This Article
Exit mobile version