PM के लौटते ही JMM ने बोला हमला-अब हिंदू-मुस्लिम कर रहे प्रधानमंत्री

2 Min Read

रांची। प्रधानमंत्री के लौटते ही झामुमो ने उन पर हमला बोल दिया है। पार्टी प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड में पीएम मोदी ने 3 चुनावी सभाएं कीं।

सभी में एक समान बात दिखाई पड़ी। पहले पीएम के भाषण में अबकी बार 400 पर पर अधिक फोकस रहता था। लेकिन दूसरे चरण का लोकसभा चुनाव हो जाने के बाद पीएम का विषय और नैरेटिव बदल गया है। अब वो आरक्षण और हिंदू-मुसलमान पर अधिक फोकस कर रहे हैं।

सुप्रियो ने कहा कि संविधान के अनुसार देश में सभी दलों को मान्यता दी गयी। इसमें साफ-साफ कहा गया कि राजनीतिक दल धर्म, संप्रदाय और जाति से ऊपर उठकर जन कल्याण की बात करेंगे। लेकिन पीएम आदिवासी और हिंदू-मुस्लिम की बात कर रहे हैं। इनको बांटने की बात कर रहे हैं।

सुप्रियो ने आगे कहा कि कुछ दिनों पहले जब पीएम मोदी के झारखंड आगमन की सूचना मिली, तो उन्होंने उनसे कुछ सवाल किये थे। निवेदन किया था कि झारखंड आने पर वे इन सवालों के जवाब दें।

लेकिन पीएम हमारे सवालों को भूल गये। वे जनता को बरगलाने लगे। भ्रम पैदा करने लगे। उन्होंने कहा पीएम मोदी अपने पिछले कुछ भाषणों में हिंदू-मुस्लिम के साथ पाकिस्तान का भी जिक्र कर रहे हैं।

लोकसभा का चुनाव हमारे देश भारत में हो रहा है। तो फिर पाकिस्तान यहां मुद्दा कैसे बन सकता है। यहां की जनता की समस्या और उनके विकास की बात होनी चाहिए।

लेकिन मोदी पाकिस्तान के बारे में बात कर रहे हैं। कहा इस साल अमेरिका में भी चुनाव होने वाले हैं। लेकिन वहां का कोई नेता, चाहे वो डेमोक्रेटिक या रिपब्लिकन, किसी पड़ोसी मुल्क की बात नहीं कर रहा है। वे अपने देश के मुद्दों पर बात कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

PM मोदी को बयान पर तेजस्वी का पलटवार

Share This Article
Exit mobile version