छठ महापर्व खत्म होते ही झारखंड में बढ़ेगा राजनीतिक तापमान [As soon as Chhath festival ends, political temperature will rise in Jharkhand]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

राज्य में एनडीए नेताओं की ताबड़तोड जनसभाएं

चतरा, एजेंसियां। झारखंड में विधानसभा चुनाव और धार्मिक पर्व एक साथ चल रहे हैं। छठ महापर्व सम्पन्न के साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा रेस दिख रही है।

शनिवार (9 नवंबर) को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हंटरगंज, (10 नवंबर) रविवार को असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत विश्व शर्मा कान्हाचट्टी और 11 नवंबर को लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी जिला महामंत्री मिथलेश गुप्ता ने दी।

उन्होंने कहा कि 11 नवंबर को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हंटरगंज, पांडेयपुरा, प्रतापपुर, जोरी व चतरा शहर रोड शो करेंगे। उक्त नेताओं ने चतरा से एनडीए समर्थित लोजपा उम्मीदवार जनार्दन पासवान और सिमरिया से कुमार उज्ज्चल के पक्ष में हुंकार भरेंगे।

इसे भी पढ़ें

आज सांसद इमरान प्रताप गढ़ी करेंगे रातू और चान्हो में जनसभा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं