अरवा राजकमल बने मुख्यमंत्री के प्रभारी सचिव

1 Min Read

रांची। आइएएस अधिकारी अरवा राजकमल मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के प्रभारी सचिव बनाये गये हैं।

कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने राज्य के 2 आईएएस अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार दिया है।

इनमें अरवा राजकमल को मुख्यमंत्री का प्रभारी सचिव बनाया और परिवहन सचिव कृपानंद झा को सचिव, ST-SC अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

बता दें कि इससे पहले ST-SC, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार अरवा राजकमल के पास था।

इसके अलावा उनके पास प्रभारी सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग झारखण्ड, प्रभारी सचिव उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, प्रबंध निदेशक JUIDCO के प्रबंध निदेशक, ग्रेटर रांची विकास एजेन्सी (GRDA) का भी प्रभार था।

अब उन्हें अगले आदेश तक मुख्यमंत्री के प्रभारी सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।

राजकमल अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रभारी सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, प्रभारी सचिव उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, प्रबंध निदेशक JUIDCO तथा प्रबंध निदेशक ग्रेटर रांची विकास एजेन्सी (GRDA) के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

इसे भी पढ़ें

बजट सत्र: स्टेडियम को लेकर ढुल्लू ने सरकार को घेरा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं