रांची में तीन हाईवा में आगजनी, हथियारबंद अपराधियों ने फायरिंग कर फैलाया दहशत [Three trucks set on fire in Ranchi, armed criminals spread terror by firing]

1 Min Read

रांची। रांची के खलारी थाना क्षेत्र स्थित निर्मल महतो चौक के पास रविवार तड़के करीब चार बजे तीन हाईवा ट्रकों में आगजनी की घटना सामने आई। हथियारबंद अपराधियों ने इन ट्रकों को आग के हवाले कर दिया और आसपास के इलाके में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की।

आलोक गिरोह पर घटना को अंजाम देने का आरोप

सूत्रों के अनुसार, इस घटना को आलोक गिरोह ने अंजाम दिया है, हालांकि अब तक किसी गिरोह या नक्सली संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाई और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने शुरू किया सर्च अभियान

खलारी, मैक्लुस्कीगंज और पिपरवार पुलिस की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझाया। पुलिस इस घटना में शामिल अपराधियों और नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रही है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें

खलारी में अपराधियों ने फूंकी टर्बो गाड़ी, की मारपीट

Share This Article
Exit mobile version