मौसीबाड़ी मंदिर में प्रतिमा को क्षति पहुंचाई, गिरफ्तार

1 Min Read

रांची। राजधानी के जगगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी गोलचक्कर के पास असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा भगवान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया है।

यह घटना शनिवार देर रात की बतायी जा रही है। यहां एक युवक बाउंड्री फांदकर मंदिर में घुसा और भगवान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।

हालांकि इस दौरान स्थानीय लोगों को इसकी सूचना मिल गयी। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले को लेकर मंदिर के अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने जगन्नाथपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवायी है।

साथ ही आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आग्रह किया है।

इसे भी पढ़ें

राहुल गांधी अस्वस्थ, रांची में ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली में शामिल नहीं होंगे: जयराम रमेश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं