भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, लाठीचार्ज में कई घायल  

IDTV Indradhanush
2 Min Read

रांची। सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान कई भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई है। धुर्वा पूरी तरह रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया है। पुलिस-प्रशासन की तरफ से बल प्रयोग भी किया गया। इसमें कुछ प्रदर्शनकारी चोटिल भी हुए हैं। कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी के दौरान कहा कि सरकार हम पर हवाई फायरिंग करें या आंसू गैस के गोले छोड़े हम अपने आंदोलन से हिलने वाले नहीं हैं।

राज्य के त्रस्त और निकम्मी सरकार को गद्दी से हटाने की बारी आ गई है। इस दौरान प्रशासन की तरफ से धुर्वा गोल चक्कर के पास लगातार आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। प्रशासन की तरफ से वाटर कैनन शुरू कर दिया गया है। लगातार पानी की बौछार की जा रही है। लेकिन अभी कार्यकर्ता डटे हुए हैं। वह इस प्रयास में है कि बैरिकेडिंग को तोड़कर व प्रोजेक्ट भवन की ओर आगे बढ़ कर ही रहे।

लाठीचार्ज के दौरान कई कार्यकर्ताओं को चोट भी लगी है। कई लोग घायल भी हैं। हालांकि प्रभात तारा मैदान के पास एंबुलेंस की सुविधा भी तैनात की गई है। फिलहाल भाजपा कार्यकर्ता और जिला प्रशासन आमने-सामने हैं।

एक तरफ जहां प्रशासन पूरी मुस्तैदी से भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास कर रही है। तो वहीं हजारों लाखों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता भी बैरिकेडिंग तोड़ने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। कार्यकर्ता पूरे जोश में दिख रहे हैं। वह कह रहे हैं कि चाहे प्रशासन कुछ भी कर ले वह किसी से डरने वाले नहीं है। भाजपाई बैरेकेडिंग पर चढ़कर हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं