Army recruitment : 22 अगस्त से रांची में होगी सेना भर्ती रैली

2 Min Read

Army recruitment :

रांची। झारखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। सेना भर्ती रैली 22 अगस्त से 4 सितंबर तक रांची के खेलगांव में होगी। सेना अधिकारियों और जिला प्रशासन के बीच हुई बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

ज्यादा से ज्यादा युवा हो शामिलः

सेना के कर्नल विकास भोला ने कहा कि रांची जिले से ज्यादा से ज्यादा युवा सेना में भर्ती हों, यही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने रैली के दौरान विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक, सुरक्षा, मेडिकल सुविधा, एंबुलेंस और अन्य व्यवस्थाओं पर जिला प्रशासन से सहयोग मांगा।

दलाल के झांसे में नहीं पड़ने की अपीलः

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही युवाओं को आगाह किया कि वे सेना भर्ती में किसी दलाल के झांसे में न आएं, क्योंकि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होती है।

जरूरी दस्तावेजः

ऑनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
रैली का प्रवेश पत्र
सभी उम्मीदवारों को एंड्रॉयड फोन लाना अनिवार्य होगा

किन पदों पर होगी भर्ती?

ग्रुप A — अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी)
ग्रुप B — अग्निवीर (टेक्निकल)
ग्रुप C — अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर)
ग्रुप D — अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास)
ग्रुप E — अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास)

रैली सुबह 4 बजे से शुरू होगी और सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जाएंगी।
युवाओं से अपील है कि वे पूरी तैयारी के साथ और जरूरी कागजात लेकर समय पर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें

Railway Recruitment 2025-26: 1 लाख से अधिक पदों पर नियुक्तियां जल्द शुरू

Share This Article
Exit mobile version