रांची में सेना भर्ती रैली 28 जुलाई से खेलगांव में [Army recruitment rally in Ranchi from 28th July in Khelgaon]

1 Min Read

रांची। देश सेवा की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। झारखंड के लिए सेना भर्ती रैली 27 जुलाई से 10 अगस्त 2024 तक राजधानी रांची के खेलगांव में होने जा रही है। सेना भर्ती रैली की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं।

सेना भर्ती कार्यालय रांची और जिला प्रशासन के साथ मिलकर ग्राउंड और रेस्ट एरिया, मार्शलिंग, रन ट्रैक, डॉक्यूमेंटेशन, मेडिकल का चयन पूर्व में ही कर लिया गया है।

सेना भर्ती के निदेशक कर्नल विकास भोला ने एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा से में मुलाकात की।

उन्होंने एसएसपी से खेलगांव स्पॉर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाली रैली के दौरान सुरक्षा, भर्ती के दौरान दलालों की पहचान कर उनपर कानूनी कार्रवाई करने, रैली में शामिल अभ्यर्थियों का पुलिस वेरिफिकेशन रैली स्थल पर ही करने की मांग की। रांची के एसएसपी ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें

सेना में भर्ती के मुद्दे पर राष्ट्रपति को खरगे का पत्र, युवाओं के लिए न्याय की मांग की

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं