Army recruitment rally:
रांची। झारखण्ड की राजधानी रांची में वर्ष-2025-26 की सेना भर्ती रैली 22 अगस्त से 04 सितंबर 2025 तक आयोजित होगी। इसे लेकर रांची के डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने बैठक की। बैठक में सेना और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल रहे। इनमें अपर समाहर्ता रांची, रामनारायण सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर रांची, अजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, प्रवीण पुष्कर, डायरेक्टर Recruiting रांची, कर्नल विकास भोला, जिला नज़ारत उप समाहर्ता रांची, डॉ. सुधेश कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची, उर्वशी पांडेय एवं भर्ती से सम्बंधित सभी वरीय पदाधिकारी शामिल रहे।
तैयारियों की समीक्षाः
बैठक के दौरान कर्नल विकास भोला ने कहा कि रांची जिला के युवाओं को सेना में ज्यादा से ज्यादा शामिल करना हमारा लक्ष्य है। रांची जिला के युवा ज्यादा से ज्यादा सेना में भर्ती हो कर अपना भविष्य बनाए। ये हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि जो युवा इस रैली में भाग लेंगे उन्हें मौलिक सुविधा एवं सारी व्यवस्था मिलेगी। इसके लिए विधि व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, रैली ग्राउंड में भर्ती स्थल की चौतरफा सुरक्षा, रैली स्थल ग्राउंड में सीजीआई शीट बैरिकेडेड क्षेत्र, रैली ग्राउंड, 1.6 कि.मी. रन एरिया और निर्धारित विश्राम क्षेत्र के आसपास सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मेडिकल कवर, रैली स्थल पर एम्बुलेंस के साथ मेडिकल टीम का होना जरूरी है।डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से संभव सुविधाएँ उपलब्ध कराई जायेंगी।
सेना भर्ती के दौरान दलालों से दूर रहने की सलाहः
डायरेक्टर Recruiting रांची, कर्नल विकास भोला ने सेना में शामिल होने वालें उम्मीदवारों को दलालों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने सभी उम्मीदवारों से कहा कि सेना भर्ती पूरे पारदर्शी तरीके से होती है। जो भी भर्ती प्रक्रिया की सभी अर्हता पूरी नही करता उनका भर्ती किसी भी हालत में नही हो सकती। इसलिए आप सभी उम्मीदवार दलालों से दूर रहें। उनके किसी भी झांसे में नही आयें।
इसे भी पढ़ें
Fake army recruitment: भुवनेश्वर में फर्जी सैन्य भर्ती रैकेट का भंडाफोड़, रिटायर्ड जवान गिरफ्तार








