Sahil murder case: साहिल हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरमान ने पूर्व पार्षद असलम, अफरोज और आसिफ को बताया निर्दोष

2 Min Read

Sahil murder case:

रांची। राजधानी रांची के बहुचर्चित कुरकुरे उर्फ साहिल हत्याकांड में एक नया मोड़ आ गया है। इस मामले के मुख्य आरोपी अरमान ने मीडिया से बातचीत के दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा है कि पूर्व पार्षद असलम, अफरोज और आसिफ का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। अरमान ने इन तीनों को पूरी तरह निर्दोष करार दिया।

आसिफ ने भी दी सफाईः

वहीं, नामजद आरोपियों में शामिल आसिफ ने भी मीडिया के सामने अपनी सफाई दी। उन्होंने दावा किया कि वारदात के समय वह घटनास्थल पर मौजूद नहीं था। आसिफ ने बताया कि उसने पुलिस को अपने सबूत सौंप दिए हैं, जिनमें सीसीटीवी फुटेज भी शामिल है।

आरोपियों ने की निष्पक्ष जांच की मांगः

साथ ही उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए भरोसा जताया कि सच सामने आने पर उनकी बेगुनाही साबित हो जाएगी।

स्थानीय लोग भी नाराजः

इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी रोष है। उनका कहना है कि पुलिस को मामले की गहराई से जांच करनी चाहिए, ताकि असली दोषियों को सजा मिले और निर्दोष लोगों को फंसने से बचाया जा सके।

इसे भी पढ़ें

मेरठ हत्याकांडः जेल में साहिल के बगल में रहना चाहती है मुस्कान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं