अर्जून मुंडा के बड़े भाई भीमसेन मुंडा का निधन [Arjun Munda’s elder brother Bhimsen Munda passed away]

1 Min Read

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीमसेन मुंडा का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इस संबंध में अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुख जताते हुए जानकारी दी है।

अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा कि दुःखद समाचार व्यथित मन से बताना पड़ रहा है कि मेरे अभिभावक, मेरे बड़े भाई आदरणीय भीमसेन मुंडा जी अब हमारे बीच में नहीं रहे। यह पीड़ा असहनीय है और उनकी कमी को कोई भी पूरा नहीं कर सकता। वे लंबे समय से बीमारी से संघर्ष कर रहे थे और आज प्रातः हम सभी को छोड़कर चले गये।

इसे भी पढ़ें

सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के भाई के निधन पर जताया शोक

Share This Article
Exit mobile version