23 अप्रैल को नामांकन के साथ शक्ति प्रदर्शन करेंगे अर्जुन मुंडा

2 Min Read

रांची। खूंटी संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा 23 अप्रैल को पर्चा दाखिल करेंगे।

बता दें कि केंद्र में कृषि और जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा नामांकन के बाद रोड शो करेंगे।

इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी ने अर्जुन मुंडा को दूसरी बार खूंटी सीट से प्रत्याशी बनाया है।

यहां उनका मुकाबला इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस उम्मीदवार कालीचरण मुंडा से होगा। पिछली बार भी यही दोनों मैदान में थे। अर्जुन मुंडा मामूली अंतर से जीते थे।

23 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने के बाद अर्जुन मुंडा रोड शो करेंगे। इसके बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे।

खूंटी संसदीय सीट के अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्रों बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता नामांकन में शामिल होंगे।

कहा जा रहा है कि सरायकेला खरसावां से भी कार्यकर्ताओं का हुजूम नामांकन में शामिल होने पहुंचेगा। तैयारी चल रही है।

अभी पार्टी की तरफ से इस बात की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है कि अर्जुन मुंडा के नामांकन के समय झारखंड बीजेपी के कौन से नेता शामिल होंगे।

संभावना है कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित अन्य लोग शामिल हो सकते हैं। हालांकि, पार्टी ने अभी आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली हवाईअड्डे पर 35 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, दो लोग गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं