अर्जुन मुंडा डेढ़ लाख वोट से हारेंगे, चौथे चरण की सभी 4 सीटों पर हारेगी भाजपाः झामुमो

2 Min Read

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा के स्टार प्रचारक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसा है।

महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि शाह को झारखंड में चुनाव तक कैंप कर जाना चाहिए। वे गठबंधन के लिए वरदान साबित होंगे।

यह भी दावा किया कि चौथे चरण में जिन चार सीटों पर मतदान होगा, उसमें सभी सीटों पर भाजपा की हार होगी। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा इस बार डेढ़ लाख मतों के अंतर से हारेंगे।

उन्होंने दावा किया कि अमित शाह की सभा में पांच हजार लोग भी नहीं आए। सभा में आदिवासियों की उपस्थिति नहीं थी।

अमित शाह जहां-जहां जनसभा करते हैं, भाजपा वहां बड़े अंतराल से चुनाव हारती है। वे 30 मई तक झारखंड के दौरे पर रहें ताकि सभी 14 सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशी की जीत हो।

झामुमो को उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल की तरह हेमंत सोरेन को भी न्यायालय से राहत मिल सकती है।

सुप्रियों ने कहा कि उम्मीद पर दुनिया कायम है। उल्लेखनीय है कि 13 मई को जमानत पर सुनवाई निर्धारित है।

झामुमो नेता ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के झारखंड दौरे के दौरान लैंड स्कैम के आरोपित से मुलाकात पर भी सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने इसपर कोई संज्ञान नहीं लिया। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के दौरे पर कहा कि वे बार-बार घुसपैठ की बात करते हैं।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में कल पहले चरण की वोटिंग, 45 विधायकों के भाग्य का फैसला करेंगे वोटर्स

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं