छत्तीसगढ़ : केंद्र में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा गुरुवार को कांकेर जाने के दौरान रायपुर में प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे।
यहां उन्होंने क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमुआल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन सांई तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम से मुलाकात की। इससे पहले उनके छत्तीसगढ़ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
श्री मुंडा कांकेर, अंतागढ़ और भानुप्रतापपुर के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रायपुर पहुंचे हैं।






