अर्जुन मुंडा ने गुमला में किया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का शिलान्यास

1 Min Read

रांची : केंद्र में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को सिमडेगा के नावा टोली स्थित कोलेबिरा प्रखंड में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का शिलान्यास किया।

इस मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि मुझे इस बात कि खुशी है कि सिमडेगा के इस प्रखंड में एकलव्य स्कूल खुलेगा। अब इस प्रखंड के जनजातीय बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी, जो अब तक इससे वंचित थे।

देश की आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी सोच के तहत जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास की योजनाएं बन रही है।

उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास के साथ आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोदी सरकार कृत संकल्पित है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं