आम लोगों को गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही केंद्र सरकार : अर्जुन मुंडा

2 Min Read

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की उपलब्धियों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है और गुणात्मक तरीके से उसके परिणाम भी सामने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एक आम आदमी चाहे ग्रामीण क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव में रहने वाला हो या शहर के झुग्गी झोपड़ी में रहने वाला हो  उसे बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इस दृष्टि से झारखंड से विश्व का सबसे बड़ा स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू की गयी।

यह 50 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को लक्षित करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा सरकारी वित्त पोषित स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम है। श्री मुंडा ने कहा कि हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत आयुष्मान भारत योजना जिला स्तर पर आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं तैयार कर रही है।

देश में केवल 7 एम्स थे, लेकिन अब यह संख्या 23 हो गई है, जिनमें से 20 पूरी तरह कार्यात्मक हैं। परीक्षण सुविधाएं बनाई गई हैं और 1.5 लाख से अधिक स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। नये भारत को स्वस्थ्य भारत बनाने के लिए एक स्वस्थ व्यक्ति,एक स्वस्थ परिवार और एक स्वस्थ समाज आवश्यक है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं