खूंटी। खूंटी सीट से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी काली चरण मुंडा जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं। वहां कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
कार्यकर्ता पटाखें फोड़ रहे हैं। कालीचरण मुंडा 41377 वोट से आगे चल रहे हैं। कालीचरण मुंडा का उत्साह बढ़ाने के लिए मंत्री रामेश्वर उरांव पहुंच गये हैं।
भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पीछे चल रहे हैं। वह 41377 वोट के बड़े मार्जिन से पीछे हो गये हैं।
बता दें पिछली बार भी अर्जुन मुंडा ने काफी कम मार्जिन से जीत दर्ज की थी।
इसे भी पढ़ें








