सरायकेला। केंद्रीय जनजातीय कार्य और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोमवार को मतदान किया।
वह खूंटी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी भी हैं। अर्जुन मुंडा ने खरसावां में पूर्व प्राथमिक विद्यालय, खेलारीसाई के बूथ नंबर 172 में मतदान किया।
उनके साथ उनकी धर्मपत्नी मीरा मुंडा ने भी मतदान किया। मतदान के बाद अर्जुन मुंडा ने लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की।
इसे भी पढ़ें
बंगाल में हिंसा, टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या, बीजेपी के स्टाल पर हमला








