झारखंड में इन पदों पर नियुक्ति जल्द [Appointment to these posts in Jharkhand soon]

1 Min Read

रांची। सीएम चंपाई सोरेन ने जेएसएससी को सितंबर तक सारी नियुक्तियां पूरी करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता परीक्षाओं पूरी गोपनीयता और पारदर्शिता बरतने को कहा है। साफ कहा है कि पेपर लीक जैसी घटना बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

इन पदों पर हो रही नियुक्ति

• स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा के 1868 पद

• झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 153 पद

• झारखंड नगर पालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 921 पद

• झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा के विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के 904 पद

• झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा इंटरमीडिएट स्तर के 11 हज़ार पद

• झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा स्नातक स्तर के 15001 पद

• महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा के 488 पद

• झारखंड सामान्य स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2025 पद

• झारखंड पारा मेडिकल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2532 पद

इसे भी पढ़ें

चंपाई सोरेन का आदेश, सीएम एक्सीलेंस स्कूलों में नियमित शिक्षकों हों 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं