Appointment letters: पिता-पुत्र दोनों को एक साथ सीएम हेमंत से मिला नियुक्ति पत्र

2 Min Read

Appointment letters:

रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड के रजत जयंती पर आयोजित समारोह में एक सुखद संयोग देखने को मिला। यहां एक पिता-पुत्र को एक साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में पिता-पुत्र की जोड़ी को एक साथ सरकारी शिक्षक का नियुक्ति मिला। यह देख लोग हैरान थे और इसे एक सुखद संयोग बता रहे थे।

खुद भी की तैयारी और बेटे को भी तैयार करायाः

पिता-पुत्र की ये जोड़ी धनबाद के दक्षिणी टुंडी कदैया गांव की हैं। एक तरफ जहां पिता यादव सेन जनवरी 2007 में पारा शिक्षक के तौर पर केशका मध्य विद्यालय में नियुक्त हुए थे। वह 2013 तथा 2016 में 1-5 तथा 6-8 में उत्तीर्ण हुए। तब से आज तक लगातार सरकारी शिक्षक की लिए प्रयत्नशील थे।

वहीं पिता की ख्वाहिश थी कि हमारा बेटा भी सरकारी टीचर बनें। इसे लेकर अपने पुत्र मृणाल सेन को प्राथमिक शिक्षा से लेकर एमए तक शिक्षा दिलाई। इस दौरान अपने पुत्र को आज्ञाकारी के साथ संस्कार देकर पढ़ाई के प्रति जोश भरते गए व पुत्र मृणाल सेन ने पिता के आज्ञा के अनुसार पढ़ाई कर 2016 में जे-टेट 1-5 और सी-टेट में दोनों यानी 1-5 तथा 6-8 की परीक्षा पास की।

पुत्र ने जताया आभारः

पुत्र मृणाल सेन पिछले लगभग दो वर्षों से पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शिक्षक के तौर पर कार्यरत थे। और अब उन्होंने जीवन की सफलता पाई। इस सफलता का श्रेय व प्रेरणा स्रोत वे कदैया गांव के स्व सेवानिवृत्त शिक्षक सह ज्योतिषाचार्य सुदर्शन उपाध्याय को देते हैं।

Share This Article