Jharkhand jail warder vacancies 2026
रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी JSSC की ओर से जेल वार्डर के कुल 1,733 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 8 जनवरी, 2026 से शुरू हो गई है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता :
10वीं पास
उम्र सीमा :
न्यूनतम : 18 साल
अधिकतम : 25 साल
अति पिछड़ा वर्ग (पुरुष) : 2 साल से ज्यादा
अनारक्षित- ईडब्ल्यूएस (महिला) : 3 साल से ज्यादा
एससी, एसटी : 5 साल से ज्यादा
शारीरिक योग्यता :
पुरुष : अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, अति पिछड़ा वर्ग
लंबाई: 160 सेमी
छाती : 81 सेमी
SC-ST के लिए
लंबाई : 155 सेमी
छाती : 79 सेमी
महिला :
लंबाई : कम से कम 148 सेमी
फिजिकल टेस्ट में हुए ये बदलाव :
पुरुषों के लिए :
1600 मीटर की दौड़ को 6 मिनट में पूरा करना होगा। जबकि पहले यह दूरी 10 किलोमीटर थी।
महिलाओं के लिए :
1600 मीटर की दौड़ को 10 मिनट में पूरा करना होगा। जबकि पहले यह दूरी 6 किलोमीटर थी।
चयन प्रक्रिया :
फिजिकल स्टैंडर्ड और एफिशिएंसी टेस्ट
रिटन टेस्ट
मेडिकल टेस्ट
फीस :
सामान्य : 100 रुपए
एससी, एसटी : 50 रुपए
सैलरी और लेवल :
लेवल-2 के अनुसार- 19,900-63,200 रुपए प्रतिमाह
परीक्षा प्रणाली :
यह एग्जाम दो सेक्शन में होगा।
प्रीलिम्स और मेन्स एग्जाम।
प्रश्न ऑब्जेक्टिव और MCQ टाइप होंगे।
हर सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे।
हर गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा।
पीटी :
विषय प्रश्नों की संख्या
सामान्य अध्ययन
30
झारखंड राज्य से संबंधित ज्ञान
60
सामान्य गणित
10
सामान्य विज्ञान
10
मानसिक क्षमता जांच
10
कुल प्रश्नों की संख्या
120
मेन्स एग्जाम पैटर्न :
पेपर : 1
विषय प्रश्नों की संख्या
हिंदी भाषा ज्ञान 80
अंग्रेजी भाषा ज्ञान 40
कुल प्रश्नों की संख्या 120
पेपर 2 :
विषय प्रश्नों की संख्या
जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान 100
पेपर – 3 :
विषय प्रश्नों की संख्या
सामान्य अध्ययन 40
झारखंड राज्य से संबंधित ज्ञान 50
सामान्य गणित 10
सामान्य विज्ञान 20
ऐसे करें आवेदन :
ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
यहां Online Application for JKCE-2025 पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करें।
लॉग इन करके फॉर्म भरें।
फीस का भुगतान करें।
फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

