CUET परीक्षा 2024 के लिए आवेदन 24 तक

3 Min Read

रांची। CUET परीक्षा 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी 2024 के लिए आवेदन 26 दिसंबर 2023 को शुरू किया था। यानी CUET PG परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द ही खत्म होने वाली है।

इसलिए, परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक और योग्य छात्र अंतिम तिथि यानी 24 जनवरी, 2024 से पहले आवेदन कर दें। अंतिम तिथि के बाद कोई भी फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इस साल सीयूईटी पीजी परीक्षा में भी कई बदलाव किए हैं। सीयूईटी पीजी पंजीकरण वेबसाइट और परीक्षा पैटर्न बदल दिया गया है। इन बदलावों पर भी नजर रखना बहुत जरूरी है।

बता दें कि एनटीए द्वारा सीयूईटी पीजी परीक्षा 11 से 28 मार्च 2024 तक होगी। सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 07 मार्च 2024 को जारी किए जाएंगे। परीक्षा की उत्तर कुंजी 04 अप्रैल को जारी की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

1.  इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट यानी pgcuet.samarth.ac.in पर जाना होगा। 

2.  अब होम पेज पर उपलब्ध CUET PG 2024 लिंक पर क्लिक करें।

3.  अब आवश्यक विवरण भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

4.  इसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।

5.  आपका आवेदन जमा कर दिया गया है। पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

एग्जाम पैटर्न में बदलाव

CUET PG 2024 परीक्षा के परीक्षा पैटर्न में कई बदलाव हुए हैं। अब तक CUET PG पेपर में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते थे, लेकिन इस वर्ष 2024 से CUET PG परीक्षा में केवल 75 MCQ प्रश्न पूछे जाएंगे।

प्रश्नों की संख्या के साथ-साथ परीक्षा का समय भी बदल दिया गया है। 2023 तक इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को 2 घंटे यानी 120 मिनट मिलते थे। अब इस परीक्षा के लिए 1 घंटा 45 मिनट यानी 105 मिनट का समय दिया जाएगा।

कृपया ध्यान दें कि ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। हालांकि, शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी रात 11.50 बजे तक है। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद करेक्शन विंडो तीन दिन यानी 27 जनवरी से 29 जनवरी 2024 तक खुली रहेगी।

इसे भी पढ़ें

अब 22 जनवरी से भरे जाएंगे JSSC सिपाही नियुक्ति के आवेदन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं