Missing Ansh-Anshika
रांची। राजधानी रांची का चर्चित मामला अंश-अंशिका लापता अपहरण में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी पति-पत्नी हैं। दोनों का नाम सूर्या और सोनम है। गुलगुलिया सूर्या-सोनम बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल दोनों को पुलिस ने मीडिया से दूर रखा है। वहीं, बच्चे से पुलिस कहानी पता करने का प्रयास कर रही है।
बैलून देने के बहाने बुलाया बच्चों को
पता चला है कि घटना के दिन आरोपी दोनों बाजार में बैलून बेच रहे थे। इसी दौरान महिला का ध्यान दोनों बच्चे पर गया। इसके बाद दोनों को अकेला देखकर महिला ने पति के साथ मिलकर दोनों बच्चे को बैलून के बहाने अपने साथ कुछ दूर लेकर गये और फिर बच्चों का अपहरण कर लिया। हालांकि, अभी तक हकीकत कहानी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मुख्यालय में डीजीपी तदाशा मिश्र पूरी कहानी पत्रकारों के समक्ष साझा करेंगी।







