उत्पाद सिपाही की दौड़ में शामिल एक और युवक की मौत [Another youth involved in product constable race dies]

2 Min Read

आज सुबह रांची में मेदांता में तोड़ा दम

रांची। उत्पाद सिपाही की दौड़ में शामिल एक और युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान दीपक कुमार पासवान के रूप में हुई है। दीपक की उम्र 25 साल थी।

दीपक के परिजनों ने बताया कि 28 अगस्त 2024 को सुबह 10 से 11 बजे की बीज चियांकी हवाई अड्डा पलामू में दीपक कुमार पासवान की दौड़ थी।

दीपक ने 9 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर ली थी। दसवें किलोमीटर पूरी करने के क्रम में वह बेहोश हो गया और गिर गया। पुलिस ने दीपक को उठाकर सदर अस्पताल डाल्टनगंज में भर्ती करा दिया।

दो दिन इलाज के बाद भी हालत में सुधार नही

दीपक के भाई को पता चला तो सदर अस्पताल से उसे एस.एस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां पर डॉक्टर रोहित पांडे एवं अन्य डॉक्टरों ने दो दिन तक दीपक का इलाज किया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ तो दीपक को रांची के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

मृतक के परिजनों ने 30 अगस्त 2024 को दीपक को मेदांता हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया था।

आज सुबह डॉक्टर ने दीपक कुमार पासवान को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि दीपक पलामू जिला के पांडु थाना क्षेत्र के वृद्धखैरा गांव का रहने वाला था।

इसे भी पढ़ें

उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़, 2 दिन में 4 मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं