रांची। झारखंड की राजधानी रांची में एक और मेडिकल कॉलेज की स्थापना होगी।
वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने बजट पेश करते हुए कहा कि राज्य सरकार Tertiary Health Care को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आगामी वर्षों में राजधानी रांची में एक और मेडिकल कॉलेज की स्थापना करेगी।
हालांकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में भी राज्य में तीन मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने की थी। परंतु यह परियोजना निजी क्षेत्र के सहयोग से पूरी की जा रही है।
यह मेडिकल कॉलेज इटकी में खोला जाना है। इसे लेकर अजीज प्रेमजी फाउंडेशन के साथ समझौता हुआ है और इसकी आधारशिला भी रखी गई है।
अब अपनी नयी घोषणा में रामेश्वर उरांव ने कहा कि राज्य सरकार खुद भी एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना करेगी।
इसके साथ ही रिम्स का सुदृढ़ीकरण भी किया जाएगा। वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि रिनपास के कैंपस में उपलब्ध भूमि पर एक मेडिको सिटी की स्थापना की जायेगी।
इसे भी पढ़ें
पार्किंग ठेकेदारों को लगाम, रेट चार्ट लगाने का निर्देश, पहले 10 मिनट फ्री पार्किंग








