झारखंड में नामांकन से पहले एक और प्रत्याशी गिरफ्तार

1 Min Read

गिरिडीह,एजेंसियां। लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड के गिरिडीह में एक और प्रत्याशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये गिरफ्तारी रविवार सुबह बरगंडा आरके महिला कॉलेज रोड के पास स्थित आवास पर अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह की हुई है।

वह गांडेय विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। उसी सीट से कल्पना सोरेन भी इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार है। जबकि भाजपा की तरफ से दिलीप वर्मा मैदान पर हैं।

बता दें कि कल रांची लोकसभा सीट से जेबीकेएसएस के उम्मीदवार देवेंद्रनाथ महतो भी गिरफ्तार कर लिये गये थे। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह के खिलाफ बेंगाबाद थाना घेराव मामले को लेकर प्राथमिक की दर्ज थी।

इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है। फिलहाल पुलिस अवधेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ थाना ले गई है।

इस दौरान मुख्य रूप से एसडीपीओ विनोद रवानी, बेंगाबाद अंचल की इंस्पेक्टर ममता कुमारी, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत भारी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे।

इसे भी पढ़ें

तीन भारतीयों की गिरफ्तारी के बाद बदले कनाडा के प्रधानमंत्री के तेवर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं