रांची-गोरखपुर के बीच नई ट्रेन की घोषणा, पटना होकर चलेगी

1 Min Read

रांचीः आखिरकार रांची के लोगो का अंदोलन रंग लाया। रेलवे ने रांची-गोरखपुर के बीच नई ट्रेन की मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन साप्ताहिक होगी।

ट्रेन शुक्रवार को रांची से और शनिवार को गोरखपुर से चलेगी। ट्रेन में 22 कोच का होगा। हालांकि इस ट्रेन का परिचालन कब से होगा, इसको लेकर रेल मंत्रालय ने कोई तारीख जारी नही की है।

रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस का परिचालन मुरी, बोकारो स्टील सिटी, घनबाद, जसीडीह, पटना, पाटलीपुत्र और छपरा के रास्ते होगा।

ट्रेन रांची-गोरखपुर आने-जाने के क्रम मे 18 स्टेशनों पर रुकेगी। इनमे रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चन्द्रपुरा, घनबाद, चितरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, क्यूल, मोकामा, पटना साहिब, पटना, पाटलीपुत्र, दिधवारा, छपरा, सिवान, भटनी और देवरिया सदर शामिल है।

रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस का नबंर भी रेल मंत्रालय ने जारी कर दिया है। रांची से ट्रेन संख्या 18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस शाम के 5.30 में प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 11.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

वापसी में गोरखपुर से यह ट्रेन शाम 3.30 मिनट में प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 9.25 बजे रांची पहुचेगी।

इसे भी पढ़ें

टाइगर जयराम का ऐलान, 5 सीटों पर लड़ेगी उनकी पार्टी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं