Anil Tiger Killer: बीजेपी नेता अनिल टाइगर के हत्यारे धराये, शूटर समेत 4 गिरफ्तार [BJP leader Anil Tiger’s killers nabbed, 4 including shooter arrested]

1 Min Read

Anil Tiger Killer:

रांची। भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या मामले में फरार चल रहे शूटर अमन सहित चार अपराधियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में घटना को अंजाम दिया गया था। जहां तक संभव है रांची पुलिस गुरुवार की देर शाम तक पूरे मामले का खुलासा कर देगी।

Anil Tiger Killer: 1 शूटर पहले ही हो चुका गिरफ्तारः

रांची एसएसपी चंदन सिन्हा के द्वारा बनाई गयी एसआईटी ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले हत्याकांड वाले दिन ही घटना को अंजाम देकर फरार होने के समय एक शूटर रोहित वर्मा को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दूसरा शूटर अमन फरार हो गया था। टेक्निकल सेल की मदद से रांची पुलिस की टीम ने दूसरे शूटर अमन सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि करीब 2 सप्ताह पहले रांची के कांके में अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इसे भी पढ़ें

अनिल टाइगर हत्याकांड बंदी में केवल हम लोगों पर ही केस दर्ज क्यों : देवेंद्रनाथ महतो

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं