रांची : कांग्रेस के नाराज विधायक बुधवार को दिल्ली से रांची लौटेंगे। रात 8 बजे कांग्रेस के विधायक रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
मंगलवार को इन नाराज विधायकों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की थी। केसी वेणुगोपाल ने सभी विधायकों से अलग-अलग बात की थी।
केसी वेणुगोपाल के पहले कांग्रेस के पूर्व सह प्रभारी और मध्य प्रदेश के पार्टी के विधायक दल के नेता उमंग सिंघार ने नाराज विधायकों से बात की थी।
रांची आने के बाद सभी विधायक बजट सत्र में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा आलाकमान ने उन्हें लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भी जुटने को कहा है।
गौरतलब है कि झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार होने के बाद कांग्रेस के कुछ विधायकों ने मोर्चा खोल दिया था।
इन नाराजगियों के बीच कांग्रेस के आठ नाराज विधायक आलाकमान से मिलने के लिए 17 फरवरी की शाम को रांची से दिल्ली रवाना हुए। मंगलवार को इन नाराज विधायकों की मुलाकात कांग्रेस नेताओं से हुई है।
इसे भी पढ़ें
भारत और चीन 21वें दौर की सैन्य वार्ता में शांति-सद्भाव बनाए रखने पर सहमत हुए








