दिल्ली में नाराज कांग्रेसी विधायकों ने बदला ठिकाना, हुए ट्रैसलेस

1 Min Read

रांची। रांची से दिल्ली से गये कांग्रेस के नाराज विधायक ट्रैसलेस हो गये हैं। किसी को पता नहीं है कि वे अभी कहां हैं। दरअसल, इन नाराज विधायकों ने अपना ठिकाना बदल लिया है। इसके बाद से ही झारखंड सियासी हलचल बढ़ गई है।

बता दें कि अब तक सभी नाराज विधायको दिल्ली के महिपालपुर स्थित रिसोर्ट में रूके हुए थे। पर अचानक ही वे यहां से निकल गये हैं। विधायक कहां गए, इसकी कोई जानकारी फिलहाल नहीं है।

बताया जा रहा है कि देर रात ही विधायकों ने अपना ठिकाना बदल लिया है। विधायकों की नाराजगी से राज्य में सियासी हलचल बढ़ी हुई है। नई सरकार के गठन के बाद से इस तरह की चुनौतियां परेशानी बढ़ा रही हैं।

इसे भी पढ़ें

झारखंड की संपदा पर लोगों की गिद्ध की नजर: चंपाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं