आलाकमान से नहीं हुई मुलाकात, कांग्रेस के नाराज विधायक बैरंग वापस

2 Min Read

रांची। कांग्रेस के नाराज विधायक वापस लौट आये हैं। वे बुधवार रात रांची लौटे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि वे राष्ट्रीय महासचिव से मिलकर आये हैं।

उनसे मुलाकात के बाद के वे काफी उत्साहित हैं। हमारी बात आलाकमान तक पहुंच गई है। हम कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं।

आलाकमान से जो भी निर्देश मिला है, उसका पालन करेंगे। अंसारी ने कहा कि वे प्रेशर पॉलिटिक्स नहीं करते, बल्कि उन पर कार्यकर्ताओं का दबाव था और उन्हें क्षेत्र की जनता की चिंता है, इसलिए दिल्ली गये थे।

अब वे सभी बजट सत्र में शामिल होंगे। वे भाजपा को मुंहतोड़ जवाब भी देंगे। महासचिव वेणुगोपाल से उन्होंने आग्रह किया है कि गठबंधन सरकार की समन्वय समिति की बैठक कराई जाए और इसमें सभी विधायको को शामिल किया जाए, ताकि वे अपनी बात रख सकें।

नाराज विधायकों ने कहा कि वे मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से भी यह अपेक्षा रखते हैं कि उनके मान-सम्मान का ध्यान रखें।

उनके क्षेत्र की जनता के हित का भी ख्याल रखा जाये। कुछ मंत्रियों द्वारा इसकी वजह से जनता और कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है। इसे दूर किया जाना चाहिए।

विधायक राजेश कच्छप ने कहा है कि कांग्रेस कोटे के चारो मंत्रियों का कामकाज संतोषजनक नहीं है। सभी खुद को राजा समझते हैं।

ये संगठन के लिए काम नहीं करते हैं। विधायकों की बात भी नहीं सुनते। इससे वे विधायक के माध्यम से कोई काम नहीं करा पाते।

इससे क्षेत्र में जनता के सामने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नाराज विधायकों ने कहा कि केसी वेणुगोपाल से उनकी वन टू वन बातचीत हुई है।

उन्होंने उनकी समस्याएं सुनी है और समाधान का भरोसा दिलाया है। इसके बाद वे वापस आये हैं।

इसे भी पढ़ें

राजनाथ सिंह आज ओडिशा के दौरे पर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं