रांची अंचल कार्यालय का हालः 12 बजे लेट नहीं, 2 बजे भेट नहीं [Condition of Ranchi Zone Office: No delay at 12, no visit at 2]

2 Min Read

Anchal Office:

रांची। राजधानी रांची के बीचो-बीच कचहरी चौक के समीप रांची आंचल कार्यालय स्थित है। पर यहां समय पर न तो सीओ आते हैं और ना ही कर्मचारी । इसके कारण अंचल कार्यालय में विभिन्न कार्यों से आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

आइडीटीवी की टीम ने जब इसकी पड़ताल की, तो पता चला कि सीओ साहब के साथ-साथ कर्मचारी भी अपने मनमर्जी से ऑफिस आते और जाते हैं। वैसे तो कार्यालय का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक का है और लोग वही समय को ध्यान में रखकर यहां अपना काम लेकर आते हैं।

पर यहां अधिकारियों की गैरमौजूदगी के कारण आने के बाद उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सीओ साहेब का कमरा बंद रहता है। बाकी कर्मचारी भी अपने टेबल पर नहीं रहते।

ऐसी स्थिति में लोग इधर-उधर भटकते नजर आते हैं। कई बार इस स्थिति से परेशान लोग दलालों के चक्कर में पड़ जाते हैं। वहां कार्यरत पियून से जब पूछा गया कि साहब कहां है, तो उसने बताया कि 5 मिनट पहले निकले हैं।

थोड़ी देर में आ जाएंगे। पर आईडी टीवी की टीम करीब 2 घंटे वहां पर इंतजार करती रही, लेकिन ना तो सीओ साहब आये और ना ही कोई कर्मचारी। इसके बारे में पूछा गया, तो जवाब मिला कि बस तुरंत आ जाएंगे।

यही सुन सुनकर लोग सुबह से शाम कर देते हैं। किसी का काम होता है तो किसी को निराश घर लौटना पड़ता है। आम तौर पर जब ऐसा बार-बार होता है, तो फिर वे दलालों के चक्कर में पड़ जाते हैं। देखा जाये, तो सरकारी दफ्तरों में लेट लतीफी आम बात है। पर इस तरह दिन भर गायब रहना तो आम लोगों के साथ भद्दा मजाक है।

इसे भी पढ़ें

राजधानी रांची में दिनदहाड़े 14 लाख की छिनतई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं