एक अनजान काल, फिर नाबालिग गायब, मिली लाश, गैंगरेप का आरोप

IDTV Indradhanush
2 Min Read

साहेबगंज, एजेंसियां। साहेबगंज में एक सनसनीखेज कत्ल हुआ है। बीती रात एक अनजान फोन कॉल पर घर से मेला देखने निकली नाबालिग लड़की की अगली सुबह घर के पास लाश मिली।

बच्ची के परिजनों ने चार युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। घटना बरहेट थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने प्रेम प्रसंग सहित तमाम पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने बताया कि रात करीब आठ बजे एक फोन कॉल आया।इसके बाद बेटी शौच करने के बहाने से घर से निकली। देर रात तक नहीं लौटी। उसकी काफी खोजबीन की गई, पर वह नहीं मिली।

अगली सुबह 7 बजे वह घर पहुंचीऔर खाट पर गिर कर बेहोश हो गई। कुछ देर बाद मौत हो गई। लड़की के हाथ में एक युवक का नाम अंकित है।

लड़की के गले में रस्सी के दाग के निशान मिले। परिजनों ने जिस लड़के पर शक जताया है, उसका नाम अकबर है।

नाबालिग के परिजनों का आरोप है कि चार युवकों ने मिलकर नाबालिग दिन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया है।

मामले में साहिबगंज एसपी कुमार गौरव ने कहा कि बरहेट पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

परिजनों द्वारा लगाए गए सामूहिक दुष्कर्म पर उन्होंने कहा कि अभी आवेदन नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह का पता चलेगा।

इसे भी पढ़ें

सोने के भाव 73 हजार के पास

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं