कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की कवायद [An effort to strengthen the Congress at the grassroots level]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची। झारखंड में कांग्रेस को विस्तार देने और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कोशिश जारी है। इसके लिए प्रदेश प्रभारी के राजू राजधानी रांची में कई दौर की बैठकें करेंगे। 26 से 30 मार्च तक बैठकों का लेकर पत्र जारी किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को लिखे पत्र में स्पष्ट किया गया है कि पार्टी को संगठित एवं मजबूत करने के लिए 26 से 30 मार्च के बीच महत्वपूर्ण बैठके होंगी।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि इन बैठकों के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारियों को विशेष कार्य सौंपे जाएंगे, जिन्हें अगले सौ दिनों के लिए जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने फिर आलाकमान को दिखाये तेवर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं