रांची में अमित शाह का ऐलान- सहारा के निवेशकों की पाई-पाई वापस करवाएगी भाजपा की सरकार [Amit Shah’s announcement in Ranchi – BJP government will return every penny to Sahara investors]

1 Min Read

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को सहारा के निवेशकों के लिए बड़ी घोषणा कर दी है।

अमित शाह ने कहा है कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने पर सहारा के सभी वैध निवेशकों की पाई-पाई हम वापस कराएंगे।

अमित शाह होटल रेडिसन ब्लू में झारखंड विधानसभा चुनाव का संकल्प पत्र जारी कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार झारखंड को भ्रष्टाचार से मुक्त करवाएगी। झारखंड को समृद्ध प्रदेश बनाएगी। गरीबों को उनका हक दिलायेगी।

इसे भी पढ़ें

भाजपा के संकल्प के 21 महत्वपूर्ण बिंदु

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं