रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद रांची में एक बार फिर भव्य रोड शो होगा। केन्द्रीय गृहमंत्री शुक्रवार को रांची के चुटिया क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में जनसमर्थन जुटायेंगे।
गृहमंत्री का यह रोड शो शाम 4 बजे से प्रस्तावित है। यह रोड शो करीब 1.5 किमी लम्बा होगा। खबरों के मुताबिक इंदिरा गांधी चौक से सरस्वती शिशु मंदिर तक यह रोड शो होगा।
बता दें कि इससे पहले 3 मई को प्रधानमंत्री ने जब झारखंड में एनडीए के पक्ष में अपना चुनावी अभियान शुरू किया था, उस समय रांची में 2 किमी लम्बा रोड शो भी किया था।
इस रोड शो और अपनी चुनावी रैलियों के सहारे पीएम झारखंड में भाजपा और एनडीए के पक्ष में चुनावी माहौल तैयार कर रहे हैं। अमित शाह इसी कड़ी को आगे बढ़ायेंगे।
इसे भी पढ़ें








