कल रांची आयेंगे अमित शाह, विस चुनाव का करेंगे शंखनाद [Amit Shah will come to Ranchi tomorrow, will sound conch shell for assembly elections]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल 20 जुलाई को दिन के करीब 1.30 बजे रांची पहुंचेंगे और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे।

भाजपा की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान जायेंगे।

यहां पर श्री शाह भाजपा के 26 हजार कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इससे पहले झारखंड से चुनाव जीतने वाले सांसदों का अभिनंदन करेंगे, साथ ही कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जोश भरेंगे।

श्री शाह लगभग छह घंटे तक रांची में रहेंगे। इसके बाद पुणे के लिए रवाना हो जायेंगे।

इसे भी पढ़ें

9 को संघ प्रमुख भागवत और 20 को गृह मंत्री अमित शाह आयेंगे रांची

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं