Amit Shah reach Ranchi: आज शाम 6 बजे रांची पहुंचेंगे अमित शाह, नीतीश नहीं आयेंगे [Amit Shah will reach Ranchi today at 6 pm, Nitish will not come]

2 Min Read

Amit Shah reach Ranchi: ओड़िशा के सीएम मांझी समेत ये शामिल होंगे पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में

रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 जुलाई की शाम लगभग 6 बजे रांची पहुंचेंगे। वे यहां 10 जुलाई को आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेंगे और उसी दिन दोपहर में वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगे। केंद्र सरकार ने इस संबंध में राज्य सरकार को औपचारिक सूचना भेज दी है। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की इस बैठक में झारखंड के अलावा बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

Amit Shah reach Ranchi: इन्होंने की आने की पुष्टिः

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने अपनी उपस्थिति की पुष्टि कर दी है। पश्चिम बंगाल की ओर से वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य बैठक में भाग लेंगी।

Amit Shah reach Ranchi: बैठक में इन मुद्दों पर होगी चर्चाः

इस बैठक में राज्यों के बीच पेंशन बंटवारे, नदी और डैम जल बंटवारा, राज्य-केंद्र के बीच लंबित मामले, तथा केंद्र से लंबित मांगों जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसका मकसद आपसी विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना और विकास को गति देना है।

Amit Shah reach Ranchi: 35 केंद्रीय अधिकारियों का दल शामिल होगाः

इस बैठक में भाग लेने के लिए केंद्र सरकार के लगभग 30-35 अधिकारियों का दल भी रांची पहुंच रहा है। इनके लिए राज्य सरकार ने रेडिशन ब्लू होटल में ठहरने और सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की है।

इसे भी पढ़ें

Amit Shah: अमित शाह आज रांची आयेंगे, पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को लेकर केंद्रीय टीम पहुंची

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं