हेमंत सरकार पर बरसे अमित शाह [Amit Shah lashed out at Hemant government]

1 Min Read

रांची। संकल्प पत्र को जारी करते हुए अमित शाह हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि ये संकल्प पत्र लोगों की उम्मीदों को पूरा करेगा। हमरा ट्रैक रिकार्ड है, जो हम कहते हैं वो करते हैं। यह चुनाव झारखंड के भविष्य का चुनाव है।

आज तीन रैली करेंगे अमित शाहः

संकल्प पत्र जारी करने के बाद अमित शाह तीन जगहों घाटशिला, सिमरिया और बरकट्ठा में जनसभा करेंगे। घाटशिला सीट से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन और झामुमो के रामदास सोरेन के बीच सीधी टक्कर है।

जबकि, बहरागोड़ा से भाजपा के दिनेशानंद गोस्वामी और झामुमो के समीर मोहंती के बीच टक्कर है। गृह मंत्री का फोकस बीजेपी के उन बागियों को साधने पर होगा, जो पार्टी के लिए चुनौती बन गए हैं।

इसे भी पढ़ें

भाजपा ने किये वादेः महिलाओं को हर माह 2100, 300 यूनिट बिजली फ्री, सरकारी पदों को भरेंगे, अग्निवीरों को सरकारी नौकरी की गारंटी

Share This Article
Exit mobile version