Amit Shah: अमित शाह आज रांची आयेंगे, पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को लेकर केंद्रीय टीम पहुंची [Amit Shah will come to Ranchi today, central team arrived for the Eastern Regional Council meeting]

1 Min Read

Amit Shah:

रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 10 जुलाई को रांची में रहेंगे। वे राजधानी के होटल रेडिसन ब्लू में होने वाली 26वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस उच्चस्तरीय बैठक को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Amit Shah: केंद्रीय अधिकारी पहुंचेः

इस महत्वपूर्ण बैठक के मद्देनजर सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव मनोज केजरीवाल ने रांची पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। सुरक्षा को देखते हुए शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में भी आंशिक बदलाव किया गया है।

Amit Shah: 4 राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगेः

इस बैठक को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर गहमागहमी है। बैठक में झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक के दौरान राज्यों के बीच आपसी समन्वय, लंबित मामलों और विकास योजनाओं को लेकर विमर्श होगा।

इसे भी पढ़ें

Amit Shah: अमित शाह 9 जुलाई को रांची आयेंगे, हेमंत भी लौटेंगे

Share This Article
Exit mobile version